तमिलनाडु में काउंटिंग से पहले रिजॉर्ट पॉलिटिक्स, टूट-फूट से बचाने का मास्टरस्ट्रोक, किस करवट बैठेगा ऊंट?

तमिलनाडु में काउंटिंग से पहले रिजॉर्ट पॉलिटिक्स, टूट-फूट से बचाने का मास्टरस्ट्रोक, किस करवट बैठेगा ऊंट?
एग्जिट पोल के नतीजों के बाद विजय ने अपनी पार्टी के अंदर अलर्ट जारी किया है. विजय ने सभी विजयी कैंडिडेट्स को तुरंत पार्टी हेडक्वार्टर पनैयूर पहुंचने का ऑर्डर दिया है. एक अहम मीटिंग में विजय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जीत के बाद कहीं मत जाना. विजय का यह बयान तमिलनाडु की नाजुक पॉलिटिकल स्थिति की गंभीरता को साफ दिखाता है. इस भारी तैयारी के साथ टीवीके ने अपनी लीगल टीम को भी पूरी तरह एक्टिव कर दिया है.