डेंगू-HIV से भी आगे निकल गया हाई बीपी, हर साल निगल रहा एक 'भोपाल' शहर, एम्स के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
भारत में हाई ब्लड प्रेशर सबसे घातक बीमारी बन गया है. इसने मौतों के मामले में सभी संक्रामक रोगों को पीछे छोड़ दिया है. हाई बीपी से हर साल भारत में करीब 16 लाख मौतें यानि एक पूरे भोपाल शहर जितनी आबादी काल के गाल में समा रही है. एम्स नई दिल्ली के विशेषज्ञों ने स्क्रीनिंग और बेहतर इलाज रणनीति की मांग की है.