ठेका कर्मचारियों की सैलरी में देरी अब नहीं चलेगी, 7 तारीख तक वेतन देना होगा, नहीं तो... केंद्र सरकार का आदेश
अब मजदूरी और सैलरी देने में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. सभी कांट्रैक्टरों को तय समय पर सैलरी देनी होगी. हर महीने की 7 तारीख तक सैलरी देना एकदम अनिवार्य कर दिया गया है. कर्मचारियों को बैंक ट्रांसफर से ही पेमेंट किया जाएगा. मोदी सरकार के इस आक्रामक और कड़े एक्शन से कंपनियों में खलबली मच गई है.