ज्योतिष ने साल भर पहले ही कर दी थी 'विजय' की भविष्यवाणी; अब थलापति ने दिया इनाम, CM हाउस में मिला बड़ा पोस्ट
C. Joseph Vijay Astrology: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री जोसेफ विजय उर्फ थलापति विजय ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिससे उनकी ज्योतिष पर भरोसे की चर्चा होने लगी है. उन्होंने अपने ज्योतिषी रिकी राधन पंडित को मुख्यमंत्री ऑफिस में 'ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी' (OSD Political) नियुक्त किया है. राधन पंडित ने एक साल पहले ही डंके की चोट पर भविष्यवाणी की थी. उनका दावा था कि विजय की पार्टी टीवीके तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में 150 से ज्यादा सीटें जीतेगी. विजय ही मुख्यमंत्री बनेंगे. अब अपनी सत्ता कायम होने के बाद विजय ने इस ज्योतिषी को सत्ता के गलियारे में अहम पद देकर अपना वादा और इनाम दोनों पूरे किए हैं.