जैसे भारत में 'पाकिस्तानी' बोल फब्ती कसते हैं, वैसा पाकिस्तान में क्या कहते हैं... और दूसरे देशों में
भारत में अक्सर अगर हम किसी से नाराज होते हैं या राजनीतिक तौर पर उसे विरोधी मान लेते हैं तो उसे पाकिस्तानी या पाकिस्तान चले जाओ कहकर अपमानित करने की कोशिश करते हैं. क्या आपको मालूम है पाकिस्तान में ऐसी स्थिति में किसी को क्या कहते हैं. ऐसी फब्तियां हर देश में इस्तेमाल की जाती हैं. हर देश के अंदर एक ऐसा फोबिया है, जिसमें वो अपने किसी पड़ोसी देश को दुश्मन मानते रहते हैं.