जस्टिस नवलेकर: रिटायर्ड जज, सख्त और बेदाग छवि... अब खोलेंगे डेमोग्राफी बदलने वालों की फाइल

जस्टिस नवलेकर: रिटायर्ड जज, सख्त और बेदाग छवि... अब खोलेंगे डेमोग्राफी बदलने वालों की फाइल
Ex-Justice PP Navlekar: गृहमंत्री अमित शाह ने अवैध घुसपैठ और अन्य वजहों से हो रहे जनसांख्यिकीय बदलावों की स्टडी के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है. इस बेहद संवेदनशील समिति की कमान सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर को सौंपी गई है. 83 वर्षीय जस्टिस नावलेकर का न्यायिक करियर बेदाग और शानदार रहा है. वे सुप्रीम कोर्ट के जज होने के रिटायरमेंट के बाद मध्य प्रदेश के लोकायुक्त की भी सेवा दे चुके हैं.