जवाई में सख्त नियमों का शिकंजा! हर सफारी गाड़ी में GPS जरूरी, लेपर्ड से छेड़छाड़ पर भरना पड़ेगा भारी जुर्माना
Jawai Leopard Safari Regulations : जवाई में लेपर्ड संरक्षण और अनियंत्रित पर्यटन पर रोक के लिए प्रशासन सख्त हो गया है. नई SOP के तहत सभी सफारी वाहनों में GPS लगाना अनिवार्य होगा और नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना लगेगा. 60 दिन के ट्रांजिशन पीरियड में पंजीकरण और निगरानी व्यवस्था पूरी की जाएगी. प्रशासन का मकसद जवाई में बढ़ते शोर, भीड़ और वन्यजीवों पर पड़ रहे असर को नियंत्रित करना है.