जयपुर के जिस रामबाग पैलेस में रुकेंगे मार्को रूबियो उस होटल की क्या खासियत, कितना किराया?
Marco Rubio Jaipur Visit Stay In Rambagh Palace: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के संभावित जयपुर दौरे ने रामबाग पैलेस को फिर चर्चा में ला दिया है. दुनिया के टॉप लग्जरी होटलों में शामिल यह शाही होटल अपनी सुरक्षा, शानदार लोकेशन और राजसी मेहमाननवाजी के लिए जाना जाता है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से लेकर कई बड़े विदेशी मेहमान यहां ठहर चुके हैं और अब माना जा रहा है कि जयपुर दौरे के दौरान मार्को रूबियो की मेजबानी भी यहीं हो सकती है.