जनवरी में लगाई फसल, मार्च में बिकना शुरू, चित्रकूट के श्यामसुंदर खीरा बेचकर कमाए 9 लाख

जनवरी में लगाई फसल, मार्च में बिकना शुरू, चित्रकूट के श्यामसुंदर खीरा बेचकर कमाए 9 लाख
Success story Shyamsunder: श्यामसुंदर ने अपनी लगभग 7 बीघा जमीन में आधुनिक तरीके से खेती शुरू की है.जिसमें वह 5 बीघा में खीरे और 2 बीघा में तुरई की फसल उगा रहे है. उनका कहना है कि सब्जियों की खेती में कम समय में बेहतर आमदनी हो जाती है, उन्होंने बताया कि खीरे की एक बार की तोड़ाई में ही करीब 60 हजार रुपये तक की बिक्री हो जाती है.अब तक वह 9 लाख कमा चुके है.