गुप्तार घाट से राम की पैड़ी तक.. सरयू तट के इन घाटों पर स्नान करने से दूर होते हैं पाप और होती है मोक्ष की प्राप्ति, जानिए मान्यताएं
धार्मिक विद्वान वरुण दास बताते हैं कि यदि पश्चिम दिशा से सरयू तट के घाटों की यात्रा शुरू की जाए तो सबसे पहले गुप्तार घाट आता है. मान्यता है कि इसी स्थान से भगवान श्रीराम ने जल समाधि लेकर अपने धाम प्रस्थान किया था. यही कारण है कि यह घाट मोक्षदायिनी माना जाता है.