'गलती सिस्टम की, सजा हमें क्यों..,' NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने से गुस्से में छात्र, बोले- हमारी मेहनत पर पानी फिर गया!
NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर के लाखों छात्रों में निराशा और आक्रोश का माहौल है. पेपर लीक की चर्चाओं के बाद NTA ने परीक्षा रद्द कर दी, जबकि मामले की जांच अब CBI को सौंप दी गई है. छात्रों का कहना है कि वर्षों की मेहनत के बावजूद बार-बार होने वाली ऐसी घटनाएं उनके सपनों और मानसिक स्थिति पर बुरा असर डाल रही हैं.