गर्मी होगी छूमंतर... ठाकुर जी का बंगला बना ‘कूल-कूल’, दर्शन के लिए लगी भक्तों की उमड़ी भीड़

गर्मी होगी छूमंतर... ठाकुर जी का बंगला बना ‘कूल-कूल’, दर्शन के लिए लगी भक्तों की उमड़ी भीड़
Bhilwara Khus Bangla Mandir: भीषण गर्मी के बीच भगवान को ठंडक और राहत पहुंचाने के लिए मंदिर में खस से बना अनोखा बंगला तैयार किया गया है, जो इन दिनों श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है. खस की सुगंध और उससे निकलने वाली प्राकृतिक ठंडी हवा मंदिर के वातावरण को बेहद सुकूनभरा बना रही है. मंदिर परिसर को पारंपरिक और धार्मिक शैली में सजाया गया है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. गर्मियों में भगवान को शीतलता प्रदान करने की यह पुरानी परंपरा लोगों के बीच आस्था और भक्ति का खास संदेश भी दे रही है. श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के साथ-साथ इस अनोखी सजावट की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं.