खेती में गेमचेंजर टेक्नोलॉजी! छोटे किसान भी लगा सकते हैं खुद का कोल्ड स्टोरेज, बस अपनाएं ये आसान तरीका

खेती में गेमचेंजर टेक्नोलॉजी! छोटे किसान भी लगा सकते हैं खुद का कोल्ड स्टोरेज, बस अपनाएं ये आसान तरीका
Agriculture Cold Storage: अब किसान अपने खेत पर ही कम लागत में कोल्ड स्टोरेज स्थापित कर सकते हैं, जिससे फसलों को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है. इस तकनीक के जरिए फल, सब्जियां और अन्य जल्दी खराब होने वाली फसलों को स्टोर कर बाजार में बेहतर कीमत मिलने तक रोका जा सकता है. छोटे और मध्यम किसानों के लिए यह एक बड़ा अवसर है, क्योंकि इससे फसल की बर्बादी कम होती है और मुनाफा बढ़ता है. सरकार की विभिन्न योजनाएं और सब्सिडी भी इस दिशा में मददगार साबित हो रही हैं. किसान सोलर पावर या कम बिजली खपत वाले मॉडल का उपयोग करके अपने खर्च को और कम कर सकते हैं.