खाड़ी में क्यों 'मौत' के साये में 20000 भारतीय, न खाना, न दवा, बस चारों तरफ बारूद! बोले- बस हमें बचाओ

खाड़ी में क्यों 'मौत' के साये में 20000 भारतीय, न खाना, न दवा, बस चारों तरफ बारूद! बोले- बस हमें बचाओ
Indian seafarers Gulf crisis: गल्प और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच 20 हजार से ज्यादा भारतीय नाविकों की जिंदगी खतरे में पड़ गई है. नेशनल यूनियन ऑफ सीफेयरर्स ऑफ इंडिया (NUSI) ने चेतावनी दी है कि कई जहाज ऐसे इलाकों में फंसे हैं जहां भोजन, दवा और सुरक्षित निकासी तक मुश्किल हो गई है. नाविक लगातार मिसाइल, ड्रोन और सुरक्षा अलर्ट के बीच काम कर रहे हैं. उनके परिवार भारत में बैठकर हर पल डर और बेचैनी में खबरों पर नजर रख रहे हैं. NUSI ने केंद्र सरकार से इस संकट को राष्ट्रीय प्राथमिकता मानते हुए तुरंत निकासी अभियान शुरू करने की मांग की है.