खंडवा की हनुमानगढ़ व्यायामशाला में परंपरा का पाठ, बच्चों को मुफ्त सिखाई जा रही शस्त्र विद्या, जानिए इस पहल की कहानी
मध्यप्रदेश के खंडवा शहर में एक अनोखी पहल इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां सिंधी समाज के युवाओं द्वारा संचालित श्री हनुमानगढ़ व्यायामशाला में बच्चों और युवाओं को निःशुल्क पारंपरिक लठबाजी और शस्त्र विद्या का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. यह पहल न सिर्फ बच्चों को शारीरिक रूप से मजबूत बना रही है