'खंजर आप चलाओ और मुसलमान उफ्फ न बोले ये तो हम नहीं होने देंगे', बंगाल-असम के रिजल्ट पर बोले पवन खेड़ा
पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के रिजल्ट आने के बाद पहली बार कांग्रेस की तरफ से आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. इस दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग की मदद से चुनाव जीता गया है. कहा कि बीजेपी पहले कीचड़ फैलाती है तभी वहां उसका कमल खिलता है. इसके अलावा असम में 19 में से 18 और बंगाल में दोनों मुस्लिम विधायकों के जीतने पर भी कांग्रेस ने जवाब दिया है.