क्लेयर को जानते हैं आप, भारत में संभालेंगी 60 हजार करोड़ की कंपनी, अभी अमेरिका में चलाती हैं 15000 करोड़ का बिजनेस
Claire Mazumdar : भारतीय उद्योग जगत ने नई पीढ़ी कारोबारियों का जलवा बढ़ता ही जा रहा है. देश में करीब 48 साल से बिजनेस करने वाली कंपनी बायोकॉन की बागडोर भी अब नई पीढ़ी के हाथ में जाने वाली है. कंपनी की मौजूदा चेयरपर्सन ने अपने उत्तराधिकारी की पहचान कर ली है. खास बात ये है कि इस कंपनी की कमान एक बार फिर महिला के हाथ में ही रहेगी, जो कारोबारी जगत में बढ़ती महिलाओं की ताकत का एक और शानदार उदाहरण होगा.