क्या अब राहुल गांधी की घर में नहीं चल रही? केरल में अपने खास को नहीं बनवा पाए CM, प्रियंका-सोनिया ले रही बड़े फैसले!

क्या अब राहुल गांधी की घर में नहीं चल रही? केरल में अपने खास को नहीं बनवा पाए CM, प्रियंका-सोनिया ले रही बड़े फैसले!
Why Kerala CM Post decision Vulnerable for Rahul Gandhi: केरल में 10 दिनों तक चली सियासी रस्साकशी के बाद आखिरकार वीडी सतीशन की मुख्यमंत्री के रूप में ताजपोशी ने कांग्रेस के भीतर एक नई बहस छेड़ दी है. राहुल गांधी के सबसे खास और वफादार 'सिपहसालार' केसी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री की रेस से बाहर होना पड़ा है. सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी आखिरी दम तक वेणुगोपाल के लिए अड़े थे, लेकिन सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने जमीनी हकीकत और विधायकों की राय को प्राथमिकता देते हुए वीडी सतीशन के नाम पर मुहर लगा दी. इस फैसले ने कांग्रेस के शक्ति संतुलन और राहुल गांधी की अपनी ही 'किचन कैबिनेट' पर पकड़ को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.