कॉलेज पढ़ाई के साथ कमाई का मौका! बी.कॉम के साथ मिलेगी ‘रोजगार गारंटी’ ट्रेनिंग और हर महीने ₹9,000 तक जेब खर्च

कॉलेज पढ़ाई के साथ कमाई का मौका! बी.कॉम के साथ मिलेगी ‘रोजगार गारंटी’ ट्रेनिंग और हर महीने ₹9,000 तक जेब खर्च
Pali Bangad College: पाली के बांगड़ कॉलेज में छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक विशेष ‘रोजगार गारंटी’ कोर्स की शुरुआत की गई है. इस नए कार्यक्रम के तहत बी.कॉम के छात्रों को पढ़ाई के साथ व्यावहारिक ट्रेनिंग भी दी जाएगी, जिसके दौरान उन्हें हर महीने ₹9,000 तक का स्टाइपेंड या जेब खर्च मिलेगा. कॉलेज प्रशासन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों को केवल डिग्री तक सीमित न रखकर उन्हें रोजगार के लिए पूरी तरह तैयार करना है. कोर्स में स्किल डेवलपमेंट, इंडस्ट्री ट्रेनिंग और प्रोफेशनल अनुभव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. इससे छात्रों को पढ़ाई के दौरान ही कार्य अनुभव प्राप्त होगा और नौकरी पाने की संभावनाएं बढ़ेंगी.