कॉकरोच जनता पार्टी के ‘एक्स’ हैंडल पर रोक, नया अकाउंट शुरू किया गया

कॉकरोच जनता पार्टी के ‘एक्स’ हैंडल पर रोक, नया अकाउंट शुरू किया गया
इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चे में रही 'कॉकरोच जनता पार्टी' का आधिकारिक 'एक्स' (X) अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है. 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाले इस हैंडल पर रोक लगने के कुछ ही देर बाद, पार्टी ने कॉकरोच इज बैक नाम से नया अकाउंट बनाकर वापसी की. बता दें कि यह व्यंग्यात्मक पार्टी चीफ जस्टिस की एक टिप्पणी के बाद अस्तित्व में आई थी. अब इंस्टाग्राम पर इसके फॉलोअर्स की संख्या 1.43 करोड़ के पार पहुंच गई है.