कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट क्यों हुआ ब्लॉक, सरकार के इस बड़े फैसले के पीछे कैसा राज?

कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट क्यों हुआ ब्लॉक, सरकार के इस बड़े फैसले के पीछे कैसा राज?
Why Cockroach Janta Party X Account Blocked: 'कॉकरोच जनता पार्टी' का X अकाउंट भारत में ब्लॉक होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार ने IT एक्ट की धारा 69A के तहत कार्रवाई करते हुए इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला बताया. IB ने दावा किया कि अकाउंट पर भड़काऊ कंटेंट पोस्ट किया जा रहा था और यह युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा था. बोस्टन बेस्ड अभिजीत दीपके द्वारा शुरू किया गया यह व्यंग्यात्मक अभियान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. अकाउंट ब्लॉक होने के बाद भी नया अकाउंट सामने आने से यह बहस और तेज हो गई है.