‘कांग्रेस वाला नैरेटिव नहीं बनने देना चाहती बीजेपी’, पीएम मोदी की मंत्रियों संग मीटिंग पर नीरजा चौधरी ने क्यों कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट बैठक के बीच संभावित फेरबदल की अटकलों ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है. हालांकि कई विशेषज्ञ मंत्रियों के बदलने या विभागों में बदलाव की संभावना जता रहे हैं, लेकिन वरिष्ठ पत्रकार नीरजा चौधरी का विश्लेषण इससे अलग है. News18 India पर रूबिका लियाकत के शो में उन्होंने कहा कि बीजेपी कांग्रेस जैसी स्थिति नहीं बनने देना चाहती, जहां अशोक चव्हाण के इस्तीफे के बाद पार्टी की साख पर बड़ा असर पड़ा.