कच्चे आम को आचार के लिए काटने में प्रयोग होती है आमचिरनी मशीन, प्राचीन काल का है औजार

कच्चे आम को आचार के लिए काटने में प्रयोग होती है आमचिरनी मशीन, प्राचीन काल का है औजार
आम का सीजन चालू हो गया है और लोग अचार भी बना रहे हैं. ऐसे में कच्चे आम को चीरने के लिए पहले एक यंत्र होता है जिसे अम चिरनी कहा जाता है. अमचिरनी लोहे और लकड़ी का बनाया गया होता था. जिसमें दो हिस्से होते थे और ऊपर और नीचे का लोहे का हिस्सा कोने में जुड़ा रहता था. जिसमें बीच में आम को रखा जाता था और हाथ से दबा दिया जाता था. इससे आम टुकड़ों में बंट जाता था.