एस जयशंकर के लिए फैन मोमेंट...ब्रायन लारा को देख विदेश मंत्री का दिल हुआ बाग-बाग, बोले-मेरे लिए सम्मान की बात
विदेश मंत्री एस जयशंकर का अंदाज अाज क्रिकेट दिग्गज ब्रायन लाराके लिए फैनबॉय वाला देखने को मिला. उन्होंने लारा से मुलाकात के दौरान मजाकिया अंदाज में कहा, 'जब मैं यहां आ रहा था तो मुझे बताया गया कि इस मंत्रालय से आपका घर दिखाई देता है. मैंने कहा, वाह, यह मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है. लेकिन मुझे नहीं पता था कि असली सम्मान तो आपसे व्यक्तिगत रूप से मिलने का होगा.