एनसीआर वालों बच के.. IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, अब झुलसाएगी गर्मी-हीटवेव, चढ़ने लगा तापमान
Ghaziabad Delhi Weather Today: दिल्ली में भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. 15 मई गुजरते ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है और आईएमडी की मानें तो अगले दो दिनों में टेंपरेचर 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. मौसम विभाग ने मंगलवार-बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.