एड में घड़ी को 10:10 बजे पर ही क्यों सेट रखते हैं, क्या ये महिलाओं के लिए है
आप दुनियाभर में घड़ियों के जितने भी एडवरटाइजमेंट देखेंगे, उन सभी में घड़ी को 10:10 बजे के टाइम पर ही पाएंगे. ऐसा पिछले 100 सालों से हो रहा है. दुनिया के किसी भी देश में कोई घड़ी बन रही हो, हर ब्रांड का निर्माता अपने विज्ञापनों में सुइयों को इसी पोजिशन पर रखकर दिखाता है. आखिर किसने ऐसा कराया था और क्यों.