एक बार में 256 मिसाइलें तैयार, जानें S-400 की एक स्क्वाड्रन में कितनी बैटरी, दुश्मन की मिसाइलें कैसे होती हैं ढेर?

एक बार में 256 मिसाइलें तैयार, जानें S-400 की एक स्क्वाड्रन में कितनी बैटरी, दुश्मन की मिसाइलें कैसे होती हैं ढेर?
How Many Batteries in S400: भारत को इस हफ्ते रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की चौथी स्क्वाड्रन मिलने जा रही है. यह सिस्टम भारत की हवाई सुरक्षा को कई गुना मजबूत करेगा. एक S-400 स्क्वाड्रन में आमतौर पर दो बैटरियां होती हैं और कुल 256 मिसाइलें तैयार रहती हैं. यह सिस्टम दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों को सैकड़ों किलोमीटर दूर से ट्रैक कर हवा में ही नष्ट कर सकता है. विशेषज्ञ इसे चीन के HQ-9B से ज्यादा एडवांस्ड मानते हैं. भारत अब S-400 को अपने स्वदेशी एयर डिफेंस नेटवर्क के साथ जोड़ रहा है, जिससे देश का हवाई कवच और मजबूत होगा.