उद्योग लगाने पर सरकार दे रही 5 करोड़ की सब्सिडी, बस पूरा करना होगा ये मानक, जाने पूरी योजना

उद्योग लगाने पर सरकार दे रही 5 करोड़ की सब्सिडी, बस पूरा करना होगा ये मानक, जाने पूरी योजना
जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्ता बताते हैं कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति 2023 में प्रख्यापित हुई थी. जो 5 वर्षों के लिए चल रही है और 2028 तक चलेगी. इस योजना के तहत यदि कोई भी अपना खाद्य प्रसंस्करण का उद्योग स्थापित कर रहा हो चाहे फल, सब्जी, दुग्ध, अनाज, अंडा, मांस, मछली, रेडी टू ईट, पास्ता, बिस्किट, नूडल्स या किसी भी अनाज जैसे दाल, चावल इत्यादि कोई भी खाद्य प्रसंस्करण का उद्योग स्थापित करना चाहते हैं तो इसमें 5 करोड रुपए का सब्सिडी मिलेगी जो लागत का 35% है. जिसमें आपको 15 करोड रुपए उद्यान विभाग द्वारा दिया जाएगा जिसमें आप अपना उद्योग स्थापित कर सकते हैं.