इस्लामपुरा बना कृष्ण नगर, सुन्नत नगर फिर बना संत नगर, लाहौर में ये कैसा बदलाव? खर्च हो रहे अरबों रुपये
पाकिस्तान के लाहौर में 1947 से पहले की संस्कृति एक बार फिर लौट रही है. यहां शहरों के नाम बदले जा रहे हैं. पंजाब सरकार ने इस्लामपुरा का नाम फिर कृष्ण नगर, सुन्नत नगर का संत नगर, बाबरी मस्जिद चौक का जैन मंदिर चौक और मुस्तफाबाद का धरमपुरा कर दिया है. सरकार का कहना है कि यह पुरानी विरासत संवारने के लिए किया जा रहा है.