इस्तीफे से नहीं धुलता 'दलबदल' का दाग! सुप्रीम कोर्ट का ये फैसला क्या तमिलनाडु में खेल पलटेगा
तमिलनाडु में एआईएडीएमके के बागी विधायकों के इस्तीफे और उनके टीवीके में शामिल होने के बाद एक बड़ा कानूनी घमासान छिड़ गया है. विपक्ष का आरोप है कि अयोग्यता की याचिकाएं लंबित होने के बावजूद विधानसभा अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा क्यों स्वीकार किया? इस सियासी ड्रामे के बीच सुप्रीम कोर्ट का वह ऐतिहासिक फैसला एक बार फिर सुर्खियों में है, जो साफ करता है कि अयोग्यता से बचने के लिए इस्तीफे को 'सेफ एग्जिट' नहीं बनाया जा सकता.