'इस वकील को 24 घंटे जेल में रखो', हाईकोर्ट जज की हरकत देख CJI सूर्यकांत हुए नाराज, तुरंत ले लिया एक्शन
आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के एक जज ने युवा वकील को 24 घंटे की पुलिस हिरासत में भेजने के आदेश दिया. इसपर CJI सूर्यकांत ने सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस टी. राजशेखर राव और अधिवक्ता के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल होने और बार काउंसिल की शिकायत के बाद CJI ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है. हालांकि बार एसोसिएशन के हस्तक्षेप के बाद सजा का आदेश वापस ले लिया गया था.