आसान नहीं होगा दिल्ली जिमखाना खाली कराना, मैदान में उतरे अभिषेक मनु सिंघवी, हाईकोर्ट में करेंगे दो-दो हाथ
Delhi Gymkhana Club Row: दिल्ली जिमखाना क्लब को खाली कराने के केंद्र सरकार के फैसले पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. जिमखाना के सदस्य और कर्मचारी अब क्लब के अधिग्रहण के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं. क्लब की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी को कानूनी लड़ाई के लिए नियुक्त किया गया है. बताया जा रहा है कि दिल्ली हाईकोर्ट में दो अलग-अलग याचिकाएं दाखिल की जाएंगी. एक याचिका क्लब के सदस्यों की ओर से और दूसरी करीब 600 कर्मचारियों की ओर से दायर होगी.