'आपको कहीं देखा है…' नई IAS ने जैसे ही कही ये बात, मुस्कुरा कर बोले पुराने DM- 'अरे! मैं ही तो कलेक्टर हूं'

'आपको कहीं देखा है…' नई IAS ने जैसे ही कही ये बात, मुस्कुरा कर बोले पुराने DM- 'अरे! मैं ही तो कलेक्टर हूं'
IAS Office Viral Video: तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई जिले में 25वें जिलाधिकारी के रूप में आईएएस वंदना गर्ग ने अपना पदभार ग्रहण किया. इस दौरान कलेक्टर ऑफिस में मजेदार पल आया, जिसने वहां मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के चेहरों पर भावुक मुस्कान ला दी. जब नई डीएम वंदना गर्ग ऑफिस पहुंचीं, तो उन्होंने वहां खड़े निवर्तमान कलेक्टर दर्पगराज को देखकर मासूमियत से कहा, 'मैंने आपको कहीं देखा है.' इस पर पूर्व कलेक्टर ने हंसते हुए जवाब दिया, 'मैं ही कलेक्टर हूं!' यह सुनकर पूरा कमरा हंसी से गूंज उठा.