असम में ये राहुल गांधी वाली कांग्रेस के MLA की लिस्ट है या असदुद्दीन ओवैसी की! BJP को बैठे-बिठाए मिला मुद्दा
Assam chunav Congress winner MLA list: असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 82 सीटें जीतकर हैट्रिक लगाई है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की अगुवाई में बीजेपी ने 126 सीटों वाले असम विधानसभा में 82 सीटें जीती है. वहीं असम की सत्ता पर वापसी की उम्मीद लगाए बैठी कांग्रेस के केवल 19 विधायक जीत पाए हैं. कांग्रेस के 19 विधायकों में 18 मुसलमान और केवल एक हिंदू है. ऐसे में बीजेपी को बैठे बिठाए कांग्रेस के खिलाफ मुस्लिम तुष्टीकरण का नैरेटिव सेट करने का मौका मिल गया है.