असम में मुस्‍ल‍िम वोट क‍िधर गया? कांग्रेस वहीं खड़ी, AIUDF हो गई आधा, 'मियां' पॉल‍िट‍िक्‍स ने पलटा खेल

असम में मुस्‍ल‍िम वोट क‍िधर गया? कांग्रेस वहीं खड़ी, AIUDF हो गई आधा, 'मियां' पॉल‍िट‍िक्‍स ने पलटा खेल
असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य के पारंपरिक मुस्लिम वोट बैंक की नई कहानी लिख दी है. बदरुद्दीन अजमल की AIUDF, जो कभी किंगमेकर थी, उसका वोट शेयर 9.3% से गिरकर महज 5.46% रह गया है. दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस का वोट प्रतिशत जस का तस बना हुआ है. मुस्लिम मतदाताओं के इस रणनीतिक बदलाव ने अजमल के सियासी रसूख को आधा कर दिया है, जिससे असम की राजनीति अब पूरी तरह द्विध्रुवीय होती दिख रही है.