अरब सागर में उठा बवंडर, UP-बिहार से लेकर बंगाल तक में 60KM वाला अंधड़, 17 राज्यों में मौसम पर IMD का अलर्ट
Aaj Ka Mausam Live: अरब सागर में बन रहे साइक्लोनिक सिस्टम ने मौसम विभाग (IMD) की चिंता बढ़ा दी है. IMD ने बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत 17 राज्यों में आंधी, बवंडर (Thundersquall) और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं दिल्ली, यूपी, राजस्थान और हरियाणा में भीषण गर्मी और लू का असर बना हुआ है. मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है. मानसून की रफ्तार पर भी इस सिस्टम का असर पड़ सकता है.