अयोध्या का प्रमोद वन अब होगा मृदंग चौराहा, यातायात होगी सुगम, विकास की दिशा में है मजबूत कदम
अयोध्या धाम के प्रमुख स्थलों में गिने जाने वाले प्रमोद वन को अब मृदंग चौराहा के नाम से नई पहचान दी जा रही है. यह केवल नाम परिवर्तन भर नहीं है, बल्कि इसके साथ क्षेत्र के समग्र विकास की एक विस्तृत योजना भी तैयार की गई है. जिसका उद्देश्य इस स्थान को आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक आकर्षक केंद्र के रूप में विकसित करना है. मृदंग चौराहा को विकसित करने के लिए नगर निगम द्वारा कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं.