अभी की गर्मी झांकी है, असल खतरा बाकी है! धधकती भट्टी बनेगी धरती, सुनाई दे रही अकाल की आहट
Weather News: इस साल गर्मी सिर्फ शुरुआत है, असली खतरा अभी बाकी है. मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि प्रशांत महासागर में बन रहा ‘सुपर एल नीन्यो’ धरती को भट्टी बना सकता है. अगर समुद्र का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस के पार गया, तो भारत में भीषण लू, कमजोर मानसून और सूखे जैसे हालात पैदा हो सकते हैं. राजस्थान, दिल्ली, यूपी, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में तापमान 48 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है. ग्लोबल वार्मिंग और सुपर एल नीन्यो का खतरनाक मेल इस बार गर्मी के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकता है.