अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद बंगाल में भारी उबाल, टीएमसी के अपनों ने मोड़ा मुंह, तो ममता को मिला कांग्रेस-अखिलेश का साथ!

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद बंगाल में भारी उबाल, टीएमसी के अपनों ने मोड़ा मुंह, तो ममता को मिला कांग्रेस-अखिलेश का साथ!
Mamata Banerjee Angry Abhishek Banerjee Attack : पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद राज्य की सियासत में 'सुख के सब साथी, दुख में न कोई' वाली कहावत चरितार्थ होती दिख रही है. ममता बनर्जी और कुणाल घोष जैसे गिने-चुने चेहरों को छोड़ टीएमसी के बाकी कद्दावर नेताओं ने इस संवेदनशील मुद्दे से पल्ला झाड़ लिया है. हालांकि, कांग्रेस और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने इस हमले को राजनीतिक साजिश बताते हुए अभिषेक का खुला समर्थन किया है.