अब 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में होगा SIR, चुनाव आयोग का तीसरे चरण वाला आदेश जारी

अब 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में होगा SIR, चुनाव आयोग का तीसरे चरण वाला आदेश जारी
भारत निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों को सुधारने के लिए एसआईआर का तीसरा चरण शुरू कर दिया है. यह अभियान 16 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में चलाया जाएगा, जहां लाखों बूथ स्तरीय अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे. आयोग का दावा है कि इस बार प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी और आसान बनाया गया है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रह जाए. हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम की वजह से फिलहाल यह अभियान नहीं शुरू किया जा रहा है.