अग्नि-6 का टेस्ट? हिंद महासागर में 3560 KM नो-फ्लाइंग जोन घोषित, DRDO चीफ ने पहले ही दे दिया था हिंट
Agni-6 Missile Test News: भारत ने 6 से 9 मई 2026 के बीच हिंद महासागर में 3560 किलोमीटर लंबे क्षेत्र के लिए मिसाइल परीक्षण का अलर्ट जारी किया है. रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार इतनी लंबी रेंज और DRDO प्रमुख के हालिया संकेतों को देखते हुए यह अग्नि-6 मिसाइल का टेस्ट हो सकता है. यह टेस्ट भारत की लंबी दूरी की मारक क्षमता और MIRV तकनीक को और अधिक शक्तिशाली बनाएगा.