West Bengal election result: बिहार का यह 'चुप्पा' नेता ड्यूटी पर जाते ही फिक्स करते हैं BJP की जीत, पहले हिमाचल अब बंगाल में फहराया विजय पताका
Bengal Chunav BJP Win Hero: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जीत मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन, योगी आदित्यनाथ जैसे बड़े नेताओं की खूब बातें हो रही हैं. इन बड़े और राष्ट्रीय स्तर के चर्चित नेताओं के बीच बिहार के एक नेता की बात नहीं हो रही है. यह नेता बिना कुछ बोले हुए पार्टी की ओर से मिली जिम्मेदारियों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं. यह नेता इससे पहले हिमाचल प्रदेश में पार्टी को जीत दिलाने में अहम रोल निभा चुके हैं. अब उनके प्रभारी रहते हुए पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने पहली बार जीत का पताका फहराया है.