West Bengal Chunav Results 2026 LIVE: 'सतर्क रहें और नजर रखें', मतगणना से पहले CM ममता बनर्जी ने किया आगाह, उधर BJP के लिए कयामत की रात
West Bengal Chunav Results 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल की जनता ने अपनी पसंद ईवीएम में कैद कर दी है. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का पिटारा खुलने के कुछ घंटों के बाद तय हो जाएगा कि भद्रजनों के भद्रलोक के सिंहासन पर कौन विराजमान होगा. इस बार का बंगाल विधानसभा का चुनाव ममता बनर्जी के लिए काफी अहम है. परिणाम पक्ष में आने पर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में ममता दीदी की साख मजबू होगी. दूसरी तरफ, भाजपा ने भी इस बार पूरी ताकत झोंक दी है. वाम मोर्चा और कांग्रेस पर भी सबकी निगाहें रहेंगी. जनता जनार्दन का फैसला यदि स्पष्ट नहीं आता है तो लेफ्ट फ्रंट और कांग्रेस की भूमिका बेहद अहम हो जाएगी.