Weather Alert:देशभर में मौसम का तांडव! 17 राज्यों में IMD अलर्ट, अगले कुछ दिन रहेंगे बेहद खतरनाक
Weather Alert: देशभर में मौसम ने एक बार फिर बड़ा बदलाव दिखाया है. एक तरफ उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर जारी है, तो दूसरी तरफ पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. IMD के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, असम, नागालैंड समेत करीब 17 राज्यों में आने वाले दिनों में मौसम बिगड़ सकता है. कई जगहों पर 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. दिल्ली-NCR में हाल ही में आंधी और बारिश देखने को मिली, वहीं 15-16 मई तक तापमान फिर 41 डिग्री तक पहुंच सकता है. उत्तर प्रदेश और बिहार में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने का अनुमान है. हिमाचल में बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है, जबकि राजस्थान में भीषण लू और धूल भरी आंधी लोगों को परेशान कर सकती है. वहीं यूपी में हाल ही में आए तूफान ने कई जिलों में भारी नुकसान पहुंचाया है, जहां पेड़ और दीवारें गिरने से कई लोगों की जान भी चली गई. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है.