Video: कुदरत का करिश्मा या विज्ञान? 60 फीट ऊंचे पीपल के सीने को चीरकर निकला ताड़, देखें लिविंग अजूबा
Unique Peepal Palm Tree: अक्सर प्रकृति अपनी कलाकारी से इंसानों को हैरान कर देती है. ऐसा ही एक अद्भुत नजारा पूर्णिया के रामबाग स्थित भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय में देखने को मिल रहा है. जहां एक विशालकाय पीपल के पेड़ के ठीक बीचों-बीच ताड़ का पेड़ फल-फूल रहा है. 60 फीट ऊंचे इस दो बदन एक जान वाले पेड़ को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं. आमतौर पर इसे दैवीय चमत्कार माना जाता है. लेकिन कृषि विशेषज्ञ डॉ.डी.के. भारती ने इसे वैज्ञानिक नजरिए से स्पष्ट किया है. उन्होंने बताया कि यह कुदरत का को-एग्ज़िस्टेंस' (सह-अस्तित्व) है. दरअसल, यहां पहले ताड़ का पेड़ था. किसी पक्षी द्वारा पीपल का बीज ताड़ के पत्तों पर छोड़े जाने के बाद, पीपल वहीं अंकुरित हो गया. अपनी तेज विकास दर के कारण पीपल ने धीरे-धीरे ताड़ के तने को चारों ओर से जकड़ लिया. जिससे अब यह पीपल के पेट से निकलता हुआ दिखाई देता है. यह अनोखा पेड़ न केवल आकर्षण का केंद्र है, बल्कि यह बताता है कि कैसे दो अलग स्वभाव की वनस्पतियां एक साथ पर्यावरण को शुद्ध कर रही हैं.