VIDEO: अखिलेश ने 'You Fought Very Well' कहा और अभिषेक बनर्जी को गले से लगा लिया, ममता से क्या बोले?
Akhilesh Yadav video: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी से मुलाकात की, जिसका एक बेहद भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी को गर्मजोशी से गले लगाते नजर आ रहे हैं. अभिषेक बनर्जी का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें कह रहे हैं- 'You fought very well'. मुलाकात के साथ अखिलेश ने रामधारी सिंह दिनकर की ओजस्वी पंक्तियां - 'सच है, विपत्ति जब आती है, कायर को ही दहलाती है...' शेयर करते हुए कहा विपरीत परिस्थितियों में भी सूरमा विचलित नहीं होते और कांटों में भी अपनी राह बनाते हैं.