Varanasi Dalmandi Project: वाराणसी के दालमंडी में तेज हुआ ध्वस्तीकरण, 2027 से पहले तैयार होगा काशी विश्वनाथ का नया मार्ग
Varanasi Dalmandi Project Update: वाराणसी के दालमंडी क्षेत्र में काशी विश्वनाथ धाम के नए मार्ग के लिए ध्वस्तीकरण का काम तेजी से चल रहा है. प्रशासन ने जून तक 187 भवनों को हटाने का लक्ष्य रखा है. 221 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 17 मीटर चौड़ी सड़क से श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी और गोदौलिया-मैदागिन मार्ग पर दबाव कम होगा.