TMC नेता के घर में 5-स्टार 'पाताल लोक'; आलीशान सीक्रेट तहखाना देख पुलिस संग-पड़ोसियों के उड़े होश, बीवी संग फरार
Luxurious Under Ground House: पश्चिम बंगाल के हावड़ा के शिबपुर में दंगों के कुख्यात टीएमसी नेता शमीम अहमद उर्फ 'बोर' के घर में एक आलीशान सीक्रेट सुरंग (तहखाना) मिली है. यह खुफिया तहखाना किसी 5-स्टार लग्जरी कमरे से कम नहीं है. पड़ोसियों तक को इसकी भनक नहीं थी. चुनाव के बाद हुई हिंसा और एक बीजेपी कार्यकर्ता के घर बमबाजी के आरोप में पुलिस शमीम को गिरफ्तार करने पहुंची थी. फिलहाल शमीम और उसकी पूर्व पार्षद पत्नी शमीमा खातून घर पर ताला लगाकर फरार हैं. शमीम पर पहले भी रामनवमी हिंसा और पुलिस स्टेशन पर हमले जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं.