Thalapathy Vijay Video: विधानसभा में नोट्स बनाते दिखे सीएम विजय, वायरल वीडियो ने जीता इंटरनेट का दिल

Thalapathy Vijay Video: विधानसभा में नोट्स बनाते दिखे सीएम विजय, वायरल वीडियो ने जीता इंटरनेट का दिल
Thalapathy Vijay Viral Video: तमिलनाडु के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (थलपति विजय) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सीएम विजय तमिलनाडु विधानसभा सत्र के दौरान बेहद गंभीरता से डायरी में नोट्स बनाते नजर आ रहे हैं. यह वाकया उस समय का है जब पीएमके (PMK) विधायक सौम्या अंबुमणि सदन में राज्य में शराबबंदी और इसके लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी बात रख रही थीं. एक सुपरस्टार से मुख्यमंत्री बने विजय का सदन की कार्यवाही में इस तरह का जमीनी जुड़ाव और जिम्मेदार रवैया नेटिजन्स को काफी पसंद आ रहा है. लोग उनके इस 'एक्शन मोड' की जमकर तारीफ कर रहे हैं.