Tamil Nadu Government Formation Live: AIADMK विधायकों ने खाली किया पुडुचेरी में रिसॉर्ट, विजय के दांव के सामने EPS की नई चाल, अब क्या होगा?
Tamil Nadu Government Formation Live Updates: तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर सियासी संकट गहरा गया है. TVK प्रमुख विजय बहुमत साबित किए बिना शपथ लेने पर अड़े हैं, जबकि राज्यपाल ने साफ कहा है कि 118 विधायकों का समर्थन जरूरी है. कांग्रेस के समर्थन के बावजूद TVK का आंकड़ा 113 तक ही पहुंच रहा है. इसी बीच पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर DMK और AIADMK साथ मिलकर सरकार बनाते हैं तो उनके 107 विधायक इस्तीफा देने को तैयार हैं. राज्य में अब राजनीतिक जोड़-तोड़ और संवैधानिक बहस तेज हो गई है. इधर TVK की 9 बजे बैठक है.